फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   case filed MLA of Bhadohi and action taken his wife he incited teenager to commit suicide

भदोही विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: आवास पर किशोरियों की होती थी पिटाई, दर्ज हुआ एक और केस; पत्नी पर भी कार्रवाई

Sat, 14 Sep 2024 10:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा के खिलाफ शुक्रवार की देर रात को भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की संस्तुति पर श्रम विभाग ने कार्रवाई की। मुकदमे में विधायक के घर से मिली नौकरानी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
case filed MLA of Bhadohi and action taken his wife he incited teenager to commit suicide
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शनिवार की देर शाम विधायक और उनकी पत्नी पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह मुकदमा पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर किया है। भदोही कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिदत्त पांडेय ने भदोही विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग पर मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


विधायक आवास में किशोरी के आत्महत्या किये जाने के बाद सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग के अलावा अन्य टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं। टीम ने विधायक आवास से 15 साल की दूसरी किशोरी को भी बरामद किया था। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद यह प्रकरण संज्ञान में आया था कि विधायक आवास पर किशोरियों के साथ डांट फटकार के साथ मारा-पीटा भी जाता था। जिससे मृतक नाजिया ने दो दिन पूर्व बरामद हुई किशोरी को विधायक आवास से भागने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसी को आधार बनाकर विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed