फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed in the robbery case from the bullion, police is digging the footage

सराफा से लूट मामले में मुकदमा, फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 12 Sep 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed in the robbery case from the bullion, police is digging the footage
घोसिया। खमरिया-मिर्जापुर मार्ग पर खलवापुर से लगे सुनसान इलाके में शुक्रवार की रात सराफा कारोबारी से हुई एक लाख नकद और चार किलो चांदी की लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन

प्रयागराज के बरौत निवासी सराफा कारोबारी अंबरीश मौर्य मिर्जापुर से आभूषण की खरीदार कर कार से लौट रहा था। शाम हो जाने के कारण वह खलवापुर-खमरिया में अपने रिश्तेदार के यहां रुककर चाय-नाश्ता करने के बाद रात करीब आठ बजे घर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह खमरिया नगर की पूर्वी सीमा पर पहुंचा, तब तक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे घेर कर चार किलो चांदी और एक लाख रुपये नकदी लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। सूचना पर चेतगंज और खमरिया चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एसपी रामबदन सिंह भी मौके पहुंचकर लूट के शिकार व्यापारी से पूछताछ की। औराई सीओ लेखराज सिंह ने कहा कि भुक्तभोगी की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed