फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against teacher molesting student in bhadohi drinking water from hand pump died

Bhadohi News: छात्रा से छेड़खानी में शिक्षक पर मुकदमा, हैंडपंप से पानी पीने के बाद युवक अचेत; मौत

Mon, 09 Sep 2024 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 07:23 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही में छात्रा की छेड़खानी का मामला औराई थाना में दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, कोईरौना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन
Case filed against teacher molesting student in bhadohi drinking water from hand pump died
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई के एक कंपोजिट विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। औराई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की छात्रा पास के ही कंपोजिट विद्यालय में सातवीं में पढ़ती है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात सितंबर को वह प्रतिदिन की तरह विद्यालय पढ़ने गई। आरोप लगाया कि एकांत पाकर शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस शिक्षक विनय कुमार की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

हैडपंप का पानी पीते ही हुआ अचेत, तोड़ दिया दम
कोईरौना थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति हैंडपंप पर पानी पिया और वहीं अचेत हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंदापुर गांव निवासी लोधार प्रसाद गुप्ता के घर के सामने हैंडपंप पर रविवार की दोपहर पहुंचा व्यक्ति पानी पिया और वहीं अचेत हो गया। थोड़ी देर बाद जब वह मकान के बार निकले तो एक व्यक्ति को हैंडपंप के पास अचेत देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मामले की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी मनोज राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल उसे डीघ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात शव मिला है। उसकी शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। व्यक्ति की उम्र 35 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed