फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against seven people in girl's death case

Bhadohi News: युवती के मौत मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Updated Fri, 15 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people in girl's death case
चौरी। थाना क्षेत्र के सर्बतखानी में बीते मंगलवार को संदिग्ध हाल में हुई विवाहिता की मौत मामले में बृहस्पतिवार को वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले में चौरी और मिर्जामुराद की पुलिस बीते दो दिनों से सीमा विवाद में उलझी थी। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। चौरी थाना क्षेत्र के सर्बतखानी गांव में मंगलवार को संदिग्ध हाल में एक युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका सरस्वती के भाई अखिलेश बिंद ने आरोप लगाया था कि गांव का पवन कुमार बिंद 15 अगस्त को बहन को भला फुसलाकर मुंबई लेकर चला गया था। दो सप्ताह से वह उनकी बहन के साथ चौरी के सर्बतखानी में अपने मामा रतन बिंद के यहां लेकर रह रहा था। आरोप लगाया कि बहन को शादी के लिए विवश किया गया और लगातार उसे मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था। जिससे उसकी मौत हो गई। मिर्जामुराद पुलिस ने पवन कुमार बिंद और उसके मामा रतन बिंद सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed