फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against accused for getting passport by tampering with documents

Bhadohi News: कागज में हेराफेरी कर पासपोर्ट बनवाने के आरोपी पर मुकदमा

Mon, 20 Oct 2025 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against accused for getting passport by tampering with documents
मुहम्मदाबाद गोहना। तथ्यों को छुपाकर गलत पता और जन्मतिथि बदलकर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में जनपद के रामपुर थानाक्षेत्र के लघुवाई गांव निवासी तनवीर अहमद के विरुद्ध धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई गांव निवासी शमशुल होदा की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के लघुवाई गांव निवासी शमशुल हुदा का आरोप है कि उसके गांव के तनवीर अहमद पर साल 2002 में गांव की एक महिला से मारपीट क मुकदमा दर्ज है। साल 2005 में उसने अपने मूल स्थान की जगह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव के पता पर पासपोर्ट बनवा लिया। आरोप लगाया कि तनवीर ने अभिलेखों में दर्ज अपनी जन्मतिथि 20 जुलाई 1988 की जगह एक जुलाई 1980 दर्ज कराकर फर्जी पता पर पासपोर्ट बनवा लिया। तनवीर अहमद उक्त पासपोर्ट का दो बार नवीनीकरण भी कर चुका है और इस पासपोर्ट पर वह कई बार विदेश भी जा चुका है। वादी मुकदमाक कहना है कि तनवीर अहमद इस बार विदेश से वापस आया तो सात अप्रैल 2025 को अपने पड़ोसी फैजान अहमद को बुरी तरह मारपीट कर विदेश चला गया है। घटना के संबंध में उसके विरुद्ध रामपुरथना मे मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में आरोपित तनवीर अहमद के विरुद्ध कूट रचित दस्तावेज और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में कोतवाल केके वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर तनवीर अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed