फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed against a youth for attempting religious conversion and sexual harassment

Bhadohi News: धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के प्रयास में युवक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a youth for attempting religious conversion and sexual harassment
ज्ञानपुर, भदोही। औराई कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने युवक पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे जबर्दस्ती धार्मिक कार्यक्रम में शामिल कराया गया। वहीं आरोपी उसका यौन शोषण भी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका उसके पति से विवाद चल रहा है। मुकदमे की पैरवी के लिए वह मुंबई से भदोही आई। इस बीच उसकी मदद के नाम पर सिउर जयरामपुर निवासी नीतीश चौबे ने जान पहचान बढ़ाई। आरोप लगाया कि वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और अधिकारियों से मिलवाने के बहाने मिर्जापुर के धर्मस्थलों पर ले गया। दावा किया कि उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। जिसका उसने धर्म परिवर्तन कराया था। धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर धमकी भी दी। इस बीच उसने कई बार उसका यौन शोषण भी किया। यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उनसे 15 लाख रुपये की डिमांड भी की और उसने उनके पति और अन्य को भी उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक के खिलाफ धमकाने, यौन उत्पीड़न के साथ धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि जिस महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने इसके पहले भी अपने पति और परिजनों के खिलाफ मुंबई और औराई में मुकदमा दर्ज करा चुकी है। आरोपी युवक इसके पहले महिला की पैरवी करता था, लेकिन किसी कारण वह पति का सहयोग करने लगा। महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed