{"_id":"67a3b7cdd9c45669850e7046","slug":"case-filed-against-19-people-including-nine-named-for-stopping-measurement-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122034-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पैमाइश करने से रोकने पर नौ नामजद समेत 19 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पैमाइश करने से रोकने पर नौ नामजद समेत 19 पर मुकदमा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में पैमाइश के दौरान दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
डुडवा कुकरौठी निवासी संतलाल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर न्यायालय के आदेश पर खमदूमपुर गांव में राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची। आरोप है कि इस बीच महेंद्र बिंद और उनके परिवार के सदस्य मारपीट करने लगे। पैमाइश के दौरान सुनील दत्त, राहुल कुमार, शैलेंद्र कुमार, जयप्रकाश बिंद, जितेंद्र कुमार, विशाल बिंद, सुरेंद्र बिंद, रविंद्र बिंद के साथ 10 अज्ञात लोगों ने हंगामा कर पैमाइश रोक दिया।
आरोप है कि दबंगों ने लोहे के रॉड व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इससे उनका भतीजा सुमित साहू, रोशन साहू व किसन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।