फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case against 10 for power theft

बिजली चोरी में 10 के विरुद्ध मुकदमा

Tue, 13 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Case against 10 for power theft
भदोही। निजीकरण और हड़ताल के बीच पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी बिजली चोरी रोकने और वसूली को लेकर गंभीर हो गए हैं। मंगलवार को तड़के विद्युत विजिलेंस पुलिस के साथ एक दर्जन अधिकारियों ने शहर के कई मोहल्लों में छापेमारी कर 10 कटिया मारों को रंगे हाथ पकड़ा। सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान 40 उपभोक्ताओं की बिजली भी काटी गई है। अधिशासी अभियंता राम कुमार ने कहा कि बिजली चोरों की खैर नहीं है। या तो लोग अपने कनेक्शन नियमित करा लें अथवा पकड़े जाने पर प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी। बताया कि मोहल्ला जमुंद, बाजार सलाबत खां और जल्लापुर नईबस्ती में विजिलेंस टीम के साथ स्वयं गए। इस दौरान जो 10 लोग बिजली चोरी में पकड़े गए हैं उनके विरुद्ध 32 लाख रुपये का चोरी का असेसमेंट बना है। यदि उन्हें अपने कनेक्शन नियमित कराना है तो 32 लाख रुपये जमा करना होगा। यह भी बताया कि भुगतान न करने पर 40 उपभोक्ताओं की बिजली भी काटी गई है। बताया कि यह अभियान प्रतिदिन चलेगा। छापेमारी में विजिलेंस थाना प्रभारी मनोज राय के अलावा ज्योति प्रकाश, मनोज चौहान समेत लाईनमैन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed