फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet industry will also benefit from increasing budget of textile industry.

Bhadohi News: वस्त्रोद्योग का बजट बढ़ने से कालीन उद्योग को भी मिलेगा लाभ

Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Carpet industry will also benefit from increasing budget of textile industry.
यूपी बजट 2025-26 में कालीन नगरी को कुछ खास सौगात नहीं मिली। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योजनाओं पर जमकर खर्च किया, लेकिन किसी भी ऐसी परियोजना की घोषणा नहीं की। जिसका सीधा लाभ जनपदवासियों को मिल सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने महिला, युवा और बेरोजगारों के प्रोत्साहन के लिए तो कई योजनाएं रखी है। जिसका लाभ जिले के युवा बेरोजगारों को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ यूपी बजट में सीधे-सीधे कालीन उद्योग को तो कुछ नहीं मिला है, लेकिन वस्त्रोद्योग का बजट 15 प्रतिशत तक बढ़ने और मशीनरी क्रय करने पर कुछ छूट देने के वादे से कालीन उद्यमियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

कालीन नगरी भदोही की पहचान यहां के हस्तनिर्मित मखमली कालीनों से की जाती है। दावा है कि कालीन निर्यात की 60 फीसदी भागीदारी भदोही जनपद की रहती है। इस उद्योग से बड़े स्तर पर बुनकरों के अलावा महिलाएं भी जुड़ी हैं। कालीन उद्यमियों को उम्मीद थी कि इस बार के बजट में सरकार उद्योग के बढ़ावा देने के लिए कुछ कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा उद्योग का बजट बढ़ने से कालीन उद्योग का इसका लाभ मिल सकता है। सरकार ने सरकारी योजनाओं के लिए खजाना खोला है।
उससे जिले के एक बड़े वर्ग को लाभ मिलेगा। यूपी बजट 2025-26 में युवाओं, शिक्षा और तकनीकी नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बड़ी घोषणाएं गई हैं।
वहीं छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट मुहैया कराएगी, ताकि उनकी डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिले। जिले में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के साथ समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत समस्त प्राथमिक विद्यालयों को राज्य निधि से स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित की व्यवस्था की गई है।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के भवन निर्माण, विस्तार, विद्युतीकरण व भूमि भवन क्रय के लिए बजट की व्यवस्था प्रस्तावित है।
बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उच्च्चीकरण की योजना है। इन योजनाओं का सीधा लाभ जिले की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed