फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Express: 244 creatives from 28 countries participated on the first day

कारपेट एक्स्पो: पहले दिन 28 देशों के 244 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Mon, 09 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Carpet Express: 244 creatives from 28 countries participated on the first day
कारपेट एक्स्पो मार्ट में 45वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का रविवार को शुभारंभ हो गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए फेयर में सीएम के आने को लेकर भले ही प्रशासनिक भागदौड़ रही, लेकिन बायरो में भी जमकर उत्साह देखा गया। सीईपीसी फेयर कमेटी के अध्यक्ष वासिफ अंसारी के अनुसार पहले ही दिन 28 देशों के 155 बायर और 90 बायर एजेंट शामिल हुए।
विज्ञापन

भदोही में यह महज अभी दूसरा ही कारपेट एक्स्पो है लेकिन पूर्वांचल के निर्यातकों को यह काफी रास आ रहा है। इस फेयर के महत्व को ऐसे समझा जा सकता है कि बीते वर्ष के फेयर में जो लोग स्टॉल लेने से चूक गए थे, वे इस बार सबसे पहले स्टॉल बुक करा लिए थे। बायरों की शानदार मौजूदगी को देखकर निर्यातक उत्साहित नजर आए। हालांकि निर्यातकों की माने तो पहले दिन कुछ खास आर्डर नहीं रहा, लेकिन बायर भदोही के कालीनों के मुरीद रहे। मेले के पहले दिन परंपरागत हैंड नॉटेड कालीनों पर तो आयातकों की नजर रही ही लेकिन तिब्बती, हैंडलूम, सूत के आकर्षक फ्लोर कवरिंग, शुद्ध ऊनी दरियां, आर्टिफिशयल सिल्क के उम्दा और कलात्मक कालीनों पर भी लोग फिदा रहे। पहले दिन कारोबार को लेकर पूछे गए सवाल पर फेयर कमेटी के अध्यक्ष वासिफ अंसारी ने बताया कि सीईपीसी की ओर से आखिरी दिन सभी स्टॉल वालों को फीडबैक फार्म दिया जाता है। निर्यातकों से मिले फीडबैक के आधार पर ही मेले में हुए कारोबार का सही आकलन हो पाता है। ऐसे में आखिरी दिन ही कारोबार का सही आकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed