{"_id":"5e39bafa8ebc3ee5d21f854b","slug":"carpet-expo-mart-in-bhadohi-bhadohi-news-vns508830936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेट एक्सपो मार्ट के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेट एक्सपो मार्ट के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। आल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (एकमा) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे अपने पत्र में कालीन नगरी में 180 करोड़ की लागत से बने कारपेट एक्सपो मार्ट देने के लिए आभार जताया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को यह मार्ट प्रमुख सचिव एमएसएमई डा.नवनीत सहगल की उपस्थिति में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) को सुपुर्द किया गया।
एकमाध्यक्ष ओएन मिश्र ने कहा कि एक्सपो मार्ट की भदोही के लोगों को लंबे समय से इंतजार था। देर से ही सही लेकिन सीईपीसी को इसका हस्तांतरण उद्योग परिक्षेत्र के लिए बड़ा सौगात है। कहा कि निकट भविष्य में यहां भी एक कारपेट एक्सपो का आयोजन हो सकेगा। जिसका लाभ भदोही व पड़ोसी जनपदों के मझोले कालीन निर्यातक उठा सकेंगे। आभार जताने वाले पत्र एकमा ने कुछ और समस्याओं को दूर करने की मुख्यमंत्री से मांग की।
कहा गया है कि विदेशी आयातकों के एक्सपो मार्ट के आयोजनों में आने पर यहां उनके रहने खाने की भी व्यवस्था के बारे में विचार किया जाना चाहिए। इसलिए मार्ट के निकट 100 कमरों के टू स्टार अथवा थ्री स्टार होटल का निर्माण कराना चाहिए। इससे विदेशी खरीदारों को सहुलियत होगी। पत्रक में कपसेठी से वाराणसी मार्ग के चौडीकरण की भी मांग की गई है। कहा गया है कि पूर्व सरकार में भदोही से बाबतपुर फोरलेन मार्ग का निर्माण हो चुका है। यदि कपसेठी से वाराणसी तक रोड ठीक हो जाए तो इसका वास्तविक लाभ उद्यमियों को मिलने लगेगा। पत्र में जिले के घोसिया, खमरियां, नईबाजार, सुरियावा व गोपीगंज की आंतरिक सड़को को भी दुरूस्त कराने की मांग की गई है।