फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet Expo: 576 Bales In One Square Inch, People Amazed

कारपेट एक्पोः एक वर्ग इंच में 576 गांठें, लोग विस्मित

Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Carpet Expo: 576 Bales In One Square Inch, People Amazed
भदोही के कॉरपेट एक्सपो में प्रेम का इजहार करने वाले अपने सिल्क कालीन दिखाते कश्मीर के साकिब पोश। - फोटो : BHADOHI
भदोही। भारतीय कालीन अपनी कलात्मकता के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। लेकिन, पिछले एक दशक से सस्ते कालीनों की मांग बढ़ी है। इसके बाद भी कोई चार हजार रुपये प्रति वर्ग फीट कालीन बनाकर बेच रहा है तो आश्चर्य वाली बात है। महज चार फीट चौड़ा और छह फीट लंबा सिल्क कालीन इंडिया कारपेट एक्सपो में आकर्षण का केंद्र बना है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। श्रीनगर की कश्मीर गेलोर के साकिब पोश केवल सिल्क कालीन बनाते हैं। सिल्क कालीन में बेहद बारीक बुनाई होती है तथा इसके तैयार होने में काफी समय लगता है। स्टाल पर टंगे प्रेम का इजहार करने वाले आकर्षक कालीन के बारे में उन्होंने बताया कि उसकी कीमत रिटेलर के लिए एक लाख है। रिटेलर उसे दो लाख में बेचेगा। इस सिल्क के कालीन की बारीक बुनाई का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके एक वर्ग इंच में 576 गांठें हैं। साकिब नई दिल्ली में हुए पहले एक्सपो में भाग ले चुके हैं, लेकिन पूर्वाचल की धरती पर पहली बार एक्सपो में हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि महंगे होने के चलते इनकी मांग कम रहती है। बताया कि यह एक्सपो उन्हें भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed