फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet city was the coldest day in the last five years

Bhadohi News: कालीन नगरी पिछले पांच सालों में रहा सबसे ठंडा दिन

Thu, 25 Jan 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Carpet city was the coldest day in the last five years
ज्ञानपुर। कालीन नगरी पिछले चार सालों बुधवार सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर सर्द भरी हवाएं चलती रही। जिससे लोग ठिठुरने को विवश रहे। हाड़कपाऊ ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा है। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। मंगलवार की शाम से ही छाया घना कोहरा बुधवार को सुबह 11 बजे तक बरकरार रहा। दोपहर बार कोहरा जरूर छंट गया, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद में ठंड का असर घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। भले ही बुधवार सीजन का सबसे ठंडा बुधवार न रहा हो, लेकिन बीते पांच साल की अपेक्षा 24 जनवरी का दिन सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा। ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल है। मंगलवार की रात नौ बजे से ही घने कोहरे का असर बन गया, जो बुधवार सुबह कि बना रहा। तेज हवा संग चल रही पछुआ हवा के कारण हर कोई घरों में दुबका रहा। कोहरे ने वाहनों सहित लोगों के रफ्तार थाम दिया है। मौसम साफ होने के बाद ही लोग अपनी मंजिल की ओर निकले। रात में कोहरा इस कदर रहा कि वाहन चालाकों का चलना दूभर रहा। दिन भर सूर्यदेव का दर्शन हुआ, लेकिन सर्द भरी हवाओं के आगे फीकी रही। शाम होते ही आसमान में बादल मंडराने लगे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास चिपके रहे, लेकिन ठंड से निजात मिलता नहीं दिखा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम 11.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 11 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चला। जिससे गलन में वृद्धि हुई और आगामी दिनों में शीत लहर की स्थिति बरकरार रहेगी। ऐसे में सतर्कता बेहद जरुरी है। बताया कि बीते पांच साल के रिकार्ड पर गौर करेंगे तो 24 जनवरी को दिन सबसे ठंड रहा।
विज्ञापन

--------
इनसेट:
चिकित्सकों ने दी सतर्क रहने की सलाह
ज्ञानपुर। भीषण ठंड के बीच हर किसी को बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। क्योकि जरा सी लापरवाही बरतने पर तत्काल बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों के प्रति खास सजगता होनी चाहिए। उन्हे गुनगुना पानी, दुध पिलाए। गर्म कपड़ों से हमेशा ढक कर रखे। बदलता मौसम सेहत के लिए नुकसान देह है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में 545 मरीजाें की ओपीडी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनसेट:
शीत लहरी में विद्यालय बंद करने की मांग:
गोपीगंज। कोहरे के बीच बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। अभिभावक आकाश अग्रवाल, दीना, सौरभ, जगदीश, सौरभ, अताऊल, गुलाम रब्बानी आदि ने जिला प्रशासन से प्राथमिक विद्यालय बंद करने की मांग की है। इसके अलावा कॉलेज, स्कूल के समय में परिवर्तन करने की मांग किया है। भीषण ठंड में घर से बाहर निकला मुश्किल है। अनहोनी की आशंका से परेशान अभिवावक बच्चों को स्कूल भेजने मे असमर्थ है।
-----------
इनसेट:
पिछले चार साल का आंकड़ा।
साल- अधिकतम- न्यूनतम
2020 - 22.9 - 10.6
2021- 9.4 - 21.6
2022 - 9.8 - 18.9
2023 - 13.4 - 23.1
2024 - 4.9 - 11.5
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed