फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Carpet city moves towards being free from Corona

कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ी कालीन नगरी

Wed, 10 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Carpet city moves towards being free from Corona
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्त होने की तरफ कालीन नगरी बढ़ गई है। चार दिनों से जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के एल-2 अस्पताल में एक मात्र संक्रमित भर्ती है। जनवरी में भी 31 दिनों में महज 33 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस मार्च से अक्तूबर 2020 तक देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में हाहाकार मचा दिया था। जिले में भी अप्रैल से लेकर जुलाई-अगस्त तक प्रतिदिन 10 से लेकर 70-80 मरीज मिल रहे थे। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सपो मार्ट समेत तीन अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए चालू करना पड़ा। 2021 से वैक्सीन भले ही लोगों को लगनी शुरू हुई लेकिन नवंबर- दिसंबर 2020 से ही संक्रमितों का आंकड़ा जिले में गिरने लगा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 2235 पहुंच गई है, हालांकि इसमें 2190 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। गुजरे चार दिनों से कोई मरीज नहीं मिले। वर्तमान में महज एक केस एक्टिव है। जनवरी में भी यही हाल रहा। माह के 31 दिन में कुल 32 मरीज मिले। करीब नौ दिन ऐसे रहे जिस दिन एक भी मरीज नहीं मिले। मरीजों के मिलने की स्थिति यही रही तो फरवरी में ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. जेपी सिंह समेत 22 की जान कोरोना से हुई है, जो मरीजों के मिलने के एक फीसदी रहा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जिले में एक केस एक्टिव है, जो एल-2 अस्पताल में भर्ती है। संक्रमितों की संख्या अब न के बराबर है। जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed