{"_id":"62d43d431e2e6c3ac97c4533","slug":"cargo-driver-killed-in-road-accident-nine-injured-bhadohi-news-vns6645055197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मालवाहक के चालक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मालवाहक के चालक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
कौलापुर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की देर रात और रविवार को दोपहर में सड़क हादसे में कानपुर के रावतपुर निवासी मालवाहक के चालक की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कौलापुर के पास शनिवार की आधी रात 1:45 बजे रोडवेज बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। इस घटना में कंटेनर और बस चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी को गोपीगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों चालकों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली रोडवेज बस कौलापुर के पास पहुंची थी तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे कंटेनर की आमने- सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। रात का समय होने के कारण बस में मात्र 15 सवारी ही सवार थे जिसमें से नौ लोग घायल हो गए। घायलों में कमलेश (25) निवासी सोनबरसा चुनार, मिर्जापुर, कपिल कुमार(42) निवासी चकिया चंदौली, परमेश्वर(29) निवासी रामनगर, अनिल सिंह(32) निवासी ग़ोगाव चील्ह, शुभम मिश्र(25) निवासी भुल्लनपुर वाराणसी, ज्वाला प्रसाद(45) लठिया भदोही, पूजा लालानगर, राजा प्रताप सिंह,(25) निवासी चहरपुर शामिल हैं। पुलिस घायलों को सीएची गोपीगंज लेकर गई। जहां चालकों की हालत चिंताजनक होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इसी तरह रविवार को दोपहर में चकपडौना में कानपुर से एसबीआई बैंक का सामान लेकर रेणुकूट सोनभद्र जा रहे मालवाहक टेंपो ट्रेलर को ओवरटेक करने में विपरित दिशा से आ रहा टैंकर से भिड़कर पलट गया। इससे टेंपो चालक प्रमोद कुशवाहा (47) निवासी रावतपुर कानपुर की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। बताते चलें कि सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हाईवे का उत्तरी लेन उनके लिए रिजर्व किया गया है। इससे दक्षिणी लेन पर ही दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है। हल्की चूक दुर्घटना का कारण बन जा रही है।
सड़क दुर्घटना में किशोर समेत दो घायल
दुर्गागंज/गोपीगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में किशोर समेत दो घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हाईवे को आर-पार कर दुकान पर जा रहे मोहम्मद फिरोज (14) बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। भाग रहे बोलेरो को कांवरिया ड्यूटी में तैनात जवानों ने पकड़ लिया। दूसरी घटना सुरियावां थाना क्षेत्र के सरायहोला-अभोली मार्ग पर हुई। अभोली निवासी रामश्रृंगार बिंद (58) मजदूरी कर बाइक से लौट रहे थे कि अकेलवा के पास पहुंचने पर सामने आए एक पशु को बचाने के चक्कर में बाइक समेत गिर कर घायल हो गए।