फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cardholders demonstrated against Kotdar

कोटेदार के खिलाफ कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2020 05:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Cardholders demonstrated against Kotdar
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के चकनिरंजन गांव निवासी और कार्डधारकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा। आरोप लगाया है कि महिला कोटेदार होने के कारण सभी तरह के कार्य उसके पति और देवर संभालते हैं जो कार्डधारकों का अंगूठा ईपास मशीन पर लगवाने के बाद भी राशन न देने, सवाल करने पर मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने, फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि बार-बार आपूर्ति निरीक्षक से शिकायत करने के बाद भी न कार्रवाई हो रही है न स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का समाधान कराने के लिए पहल की जाती है। पूर्व के दिनों से गरीबों, मजदूरों के नाम पर मिलने वाले राशन की कालाबाजारी, घटतौली, बड़े पैमाने पर मृतकों के नाम पर राशन उठाकर बाजार में बेचने जैसे आरोप लग चुके हैं लेकिन जिलापूर्ति विभाग की मिलीभगत से मनबढ़ कोटेदार पर कार्रवाई न कर मन बढ़ाने का ही परिणाम है कि कोटेदार के पति और देवर विभाग में ऊंची पकड़ की बात कहकर कार्डधारकों को धमकी दे रहे हैं। एक सप्ताह में कोटेदार के खिलाफ जांच दुकान को बर्खास्त करते हुए नई दुकान का आवंटन नहीं हो सका तो कार्डधारक डीएसओ का घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सीता देवी, मंजू देवी, दुर्गावती देवी, सुषमा देवी, सुशीला देवी, बसंती देवी, संध्या देवी, ऊषा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed