{"_id":"66aea4d2859b01d1f1098384","slug":"car-filled-with-tourists-collides-with-container-on-highway-8-injured-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-115045-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे पर कंटेनर से टकराई दर्शनार्थियों से भरी कार, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे पर कंटेनर से टकराई दर्शनार्थियों से भरी कार, 8 घायल
विज्ञापन
फोटो: 02
रीवा से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी जा रहा था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होने के बाद हाईवे के दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे हाईवे के दक्षिणी लेन पर दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार सुबह औराई कोतवाली के चकापुर गांव के पास दर्शनार्थियों से भरी एक कार कंटेनर से टक्करा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें छह लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों का उपचार औराई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मध्यप्रदेश रीवा जिले के हमर पट्टी निवासी नरेंद्र सोलंकी अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच महराजगंज फ्लाईओवर चकापुर गांव के पास प्रयागराज की तरफ जा रही एक कंटेनर से उनकी कार टकरा गई। हादसे में नरेंद्र सोलंकी (42), उनकी पत्नी हेमला सोलंकी (35), गीता सोलंकी (16), विभव सोलंकी (9), ओम सोलंकी (12), चालक आकाश धर्मपुरी (26) और उसकी पत्नी प्रतिमा धर्मपुरी (24) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर 45 मिनट तक आवागमन रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को औराई के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।