{"_id":"677bd0fbc5712911d80e09ea","slug":"car-fell-into-an-eight-feet-deep-pit-hit-a-bike-two-injured-chaos-ensued-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : आठ फीट गड्ढ़े में गिरी कार, बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : आठ फीट गड्ढ़े में गिरी कार, बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, मची अफरा तफरी
Mon, 06 Jan 2025 06:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 06 Jan 2025 06:18 PM IST
सार
असंतुलित कार आठ फीट नीचे गड्ढ़े में गिर गई। इस दौरान बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास सोमवार को जंगीगंज-धनतुलसी सड़क पर महखरा मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं असंतुलित कार लगभग 8 फीट गहरी खेत में पलट गयी। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों रंजीत कुमार (20) पुत्र श्रीनाथ गुप्ता और अखिलेश कुमार (19) पुत्र लोलारख को गंभीर चोटें आयी है। दोनों युवक भदोही के जलालपुर के निवासी थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर घटनास्थल कोइरौना पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले जाया गया। घायल अखिलेश कुमार का एक पैर टूट गया है। वहीं दूसरे युवक को भी काफी चोट आयी है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने खेत में पलटी कार को सीधा किया। घटना में कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन