फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Car collided with a tree driver died, fell into a pit while saving an animal police took the body

Bhadohi : पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, पशु को बचाने में गड्ढे में गिरी, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

Wed, 25 Dec 2024 08:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

पशु को बचान में तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक दो माह पहले मुबंई से लौटकर घर आया था और घर पर रहकर व्यवसाय का मन बना रहा था।

विज्ञापन
Car collided with a tree driver died, fell into a pit while saving an animal police took the body
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औराई कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर नहर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। घटना में कार चालक युवक की मौत हो गयी। वह देर रात घर लौट रहा था। घर से करीब डेढ़ किमी पहले हादसे में उसकी जान चली गयी। बताया जा रहा है अचानक किसी जानवर के सामने आने पर उसे बचाने में उसकी कार अनियंत्रित हो गयी। औराई कोतवाली के सिंहापुर निवासी इन्द्रजीत सिंह (37) मुंबई रहकर कार चलाते थे।

विज्ञापन


उनकी खुद की कार को लेकर दो माह पहले वे घर लौट आए थे और स्थानीय कागज इत्यादि बनाकर यहीं पर वाहन चलाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की शाम वे बाबूसराय बाजार में किसी काम के सिलसिले में आए थे। जहां से वे रात को घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शिवरामपुर नहर रोड से वे घर जा रहे थे कि इस बीच उनके वाहन के सामने अचानक कोई जानवर आ गया।
विज्ञापन


जिसे बचाने के चक्कर में उसकी कार अनियंत्रित हो गयी और नहर के बगल में बने गढ्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गयी। कार की रफ्तार तेज होने से इन्द्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास लोग घटना की तरफ दौड़े और उसे वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बच्चे आरोही सात साल च धैर्य पांच साल के हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed