{"_id":"7d22055501010f25fcdd1b8dbb8db6af","slug":"candle-procession-for-the-chief-minister-s-wisdom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए कैंडिल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए कैंडिल जुलूस
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के बैनर तले निषाद समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को बड़े शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए कैंडिल जुलूस निकाला। इस मौके पर वक्ताओं ने बिंद सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति के आरक्षण का लाभ देने की मांग की।
संगठन के गिरजाशंकर निषाद ने कहा कि आरक्षण उनका अधिकार है। प्रदेश सरकार चुनावों के समय एससी का दर्जा दिलाने की बात कहती है, लेकिन उसके बाद पांच साल तक भूल जाती है।
समाजवादी पार्टी बिंद समेत 17 अन्य जातियों को चुनाव में इस्तेमाल कर रही है। संगठन इसका विरोध सड़क से लेकर संसद तक करेगा। गोरखपुर में पिछले दिनों शांतिपूर्वक हो रहे आंदोलन में पुलिस की बर्बरता से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वालों मों मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। कैंडिल जुलूस में कन्हैयालाल, मनोज कुमार, सुशील कुमार, दुर्गा चरण, रमेश चंद्र, सदानंद आदि मौजूद रहे।