फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candidates dissatisfied with the result got the option

Bhadohi News: परीक्षाफल से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को मिला विकल्प

Thu, 27 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Candidates dissatisfied with the result got the option
ज्ञानपुर। बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को लेकर खबर है, जो विद्यार्थी किसी विषय के पेपर में आए अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वो दोबारा से उक्त विषय की उत्तर पुस्तिका की जांच करा सकता है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका की दोबारा से जांच का विकल्प खोल दिया है। इसको लेकर बोर्ड की ओर से नियम निर्धारित किए गए हैं। दोबारा जांच में मिले अंक ही मान्य होंगे। जिन्हें अंक बोर्ड पोर्टल पर प्रमाण पत्र में अंकित कर दिया जाएगा। इसके लिए 19 मई तक आनलाइन आवेदन मांगा गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 60 हजार 15 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में 92 फीसदी से अधिक जबकि इंटर में 76 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए। परीक्षाफल में बेहतर लिखने के बाद भी कई छात्र-छात्राओं को उम्मीद के हिसाब से कम नंबर मिलते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने विकल्प दे दिया है। उत्तर पुस्तिका जांच के दौरान मिले अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को बोर्ड ने परिणाम तिथि से 20 दिन तक दोबारा जांच का आवेदन करने का समय दिया है। आवेदन आनलाइन ही मंजूर किए जाएंगे। बोर्ड के मुताबिक दोबारा से उत्तर पुस्तिका जांच के बाद परीक्षार्थी का इस संदर्भ में न कोई दावा स्वीकार किया जाएगा और न ली गई फीस वापस होगी। एक से अधिक उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए एक ही आवेदन पत्र भरा जाएगा। यदि किसी कारण से उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं होती है तो सूची में दर्शाए गए अंक ही मान्य होंगे। उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद परिणाम की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उत्तर पुस्तिका परीक्षार्थी या उसके अभिभावकों को नहीं दिखाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है, वो उत्तर पुस्तिका की दोबारा से जांच के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे 500 रूपये शुल्क देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 19 मई तक ही आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed