फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Candidate in the 3202 first shift

पहली पाली में 3202 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Fri, 19 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Candidate in the 3202 first shift
 निगरानी के लिए लगाए गए सचल दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के हाथ एक भी नकलची नहीं लगे। परीक्षा का पहला दिन होने से कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह सात बजे परीक्षा केंद्रों का गेट खुला तो परीक्षार्थी अपना डेस्क देखने के साथ कक्षों में पहुंचे।
विज्ञापन


 प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 36 हजार 346 परीक्षार्थियों में 33 हजार 144 उपस्थित हुए और 3202 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहली पाली में सचल दल, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन उनके हाथ नकलची नहीं लग सके। दूसरी पाली मे इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम के मुताबिक दूसरी पाली में भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed