फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Canal department released water in the main canal

Bhadohi News: नहर विभाग ने मुख्य नहर में छोड़ा पानी

Fri, 28 Apr 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Canal department released water in the main canal
नहर विभाग ने बुधवार की देर शाम मुख्य नहर में पानी छोड़ दिया है। मुख्य नहर में पानी देख लोग अब ग्रामीण क्षेत्रों में सूख रहे तालाबों, पोखरों और जलाशयों को भरवाने की मांग तेज कर दिया है। उम्मीद है कि नहर के पानी से लबालब होने वाले तालाब, पोखरे, गड़हों से छुट्टा पशुओं के साथ ही जंगली पशु-पक्षियों की प्यास बुझेगी। लोगों के मुताबिक प्रचंड गर्मी का असर अप्रैल में आसमान पकड़ रही है। बीच-बीच में हो रही बेमौसमी बरसात सिर्फ जनमानस और किसानों को नुकसान पहुंचाने तक सीमित है। सुबह नौ बजने पर जहां सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं गर्मी से बेहाल पालतू, छुट्टा और जंगली पशु-पक्षी सूखे तालाबों से निराश होकर नगर, रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व से मुख्य नहर में पानी छोड़वाने के लिए शिकायत भी हुई थी। अधिशासी अभियंता नहर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि गर्मी और सूखे तालाबों को भरने के लिए मुख्य नहर में पानी छोड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed