फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   C arm machine gathering dust in 100 bedded hospital for five years

Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में पांच साल से धूल फांक रही सी आर्म मशीन

Thu, 03 Oct 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
C arm machine gathering dust in 100 bedded hospital for five years
जिले में सी आर्म मशीन होने के बाद भी मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों या अन्य जनपदों का रुख करना पड़ता है। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल के गोदाम में पांच साल से मशीन धूल फांक रही है। वहीं दूसरी ओर जिला चिकित्सालय की ओर से नई सी आर्म मशीन की मांग शासन से की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन, सौ शय्या अस्पताल में एक आर्थो के डाॅक्टर की नियुक्ति है, लेकिन संसाधन न होने के कारण व्यवस्थाएं ओपीडी तक सीमित हैं। दोनों अस्पताल में हड्डी से संबंधित ऑपरेशन की कोई सुविधा नहीं हैं। यहां ओपीडी और प्लास्टर तक की ही व्यवस्था है। उच्चाधिकारियों के अनुमोदन पर सौ शय्या अस्पताल के सी आर्म मशीन को जिला चिकित्सालय में इंस्टालमेंट करा दिया जाए तो इसका लाभ मरीजों को मिल सकता है। हड्डी से संबंधित ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में रोजाना 700 से 800 लोगों की ओपीडी होती है। इसमें 50 से 60 मरीज आर्थो के आते हैं। जरूरत के अनुसार मरीजों को प्लास्टर बांधे जाते हैं। कुछ मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो चिकित्सक की सलाह पर निजी अस्पताल जाते हैं। जहां छोटा सा आर्थो का ऑपरेशन कराने पर करीब 20 हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed