फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   By circumambulating the yagya pavilion, prayed for happiness and prosperity

यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख, समृद्ध के लिए मांगी मन्नत

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
By circumambulating the yagya pavilion, prayed for happiness and prosperity
गोपीगंज। जन कल्याण के लिए गांपीगंज के दुर्गा मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की औरा सुख, समृद्धि की कामना की। यज्ञ का समापन 28 अक्तूबर को और भंडारा 29 को रखा गया है। यज्ञ के पांचवे दिन आचार्यों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन कराया गया। यज्ञ में 14 आचार्यों ने मंत्रोचार के बीच यज्ञ पूजन कराया। यज्ञाचार्य राकेश भार्गव की देखरेख में चल रहा है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की। हर वर्ष होने वाले इस यज्ञ में आस-पास के करीब 50 गांवों के लोग पूजन के लिए पहुंचते हैं। सुबह आठ बजे से ही पंडाल में भीड़ जुटने लगी थी। कोई 11 तो कोई 108 परिक्रमा करके मनोकामना पूर्ण होने की मन्नत की। इस मौके पर आचार्य गोपाल पांडेय, शरद पांडेय, संदीप पांडेय समेत सतीश कुमार अग्रहरी, विनय अग्रहरी, अभिषेक जायसवाल, रमेश कौशल, दीपक अग्रहरि, विजय चंद,शिव अग्रहरी, आशीष, अमित आदि लोग रहे। पं. शरद पांडेय ने बताया है कि सात दिवसीय शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति 28 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed