फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Buyers said: Indian carpets are unmatched in quality.

Bhadohi News: खरीदारों ने कहाः भारतीय कालीन क्वालिटी में बेजोड़

Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Buyers said: Indian carpets are unmatched in quality.
इंडिया कारपेट एक्सपो के पहले दिन विभिन्न देशों के आयातकों और उनके प्रतिनिधियों की आमद काफी अच्छी रही। लोगों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर व्यापारिक पूछताछ भी की। कुछ स्टॉलों पर आयातकों ने तैयार माल की खोज और परख की। कईयों ने सैंपल भी लिए और लौटकर ऑर्डर देने की बात कही।
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो में आए कई आयातकों से बात की गई। आयातकों ने भारतीय कालीन मजदूरों के हुनर की प्रसंशा की लेकिन सभी सस्ते कालीन तलाशते रहे। ग्लोबल ओवरसीज के स्टाॅल पर इटली के खरीदार ने कहा कि वह वर्ष में एक बार ही भारत आते हैं। बताया कि तुर्की अफगानिस्तान से भी खरीदारी करते हैं लेकिन क्वालिटी की बात करें तो भारत बेजोड़ है।
विज्ञापन

सलमान अहमद के स्टॉल पर रूसी महिला खरीदार ने, जिसे अंग्रेजी नहीं आती है, अपने ट्रांसलेटर के साथ कालीनों का अवलोकन किया। महिला ने कहा कि क्वालिटी में भारतीय कालीनों का कोई मुकाबला नहीं। इसलिए मैं भारतीय कालीनों पर भरोसा करती हूं। कुल मिलाकर मेला क्षेत्र में खरीदारों की ठीकठाक उपस्थिति तो दर्ज हुई लेकिन खरीदारी अच्छी नहीं हुई। इसे लेकर कुछ निर्यातक निराश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed