फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Burnt effigies of terrorism

आतंकवाद का पुतला फूंका

Mon, 22 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 22 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of terrorism
 जेएनयू प्रकरण के मद्देनजर आतंकवाद की बढ़ती गतिविधियों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरियावां में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


भाजपा की काशी क्षेत्र महामंत्री सपना दुबे के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनभर पार्टी कार्यकर्ता सुरियावां नगर स्थित पुरानी बाजार बाइपास पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए जेएनयू छात्रनेता कन्हैया कुमार को राष्ट्रद्रोही होने का आरोप लगाया। पूर्व नगर अध्यक्ष मूलचंद्र साहू ने कहा कि कन्हैया कुमार देश विरोधी नारे लगाकर देश को तोड़ने की बात कर रहा है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस और अन्य दल उसका समर्थन कर रहे हैं। अगुवाई कर रहीं सपना दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को कभी बंटने नहीं देगी।
विज्ञापन


देशद्रोहियों को सलाखों के पीछे जाना ही होगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले के साथ नगर भ्रमण किया। कहा कि देश को बांटने वाली ताकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद बाइपास पर आतंकवाद का पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शकुंतला दुबे, वीरेंद्र दुबे, मूलचंद्र साहू, विकास दुबे, नागेंद्र दुबे, मनीष जायसवाल, धर्मेंद्र, नागेंद्र उपाध्याय, हरिश्चंद्र यादव, दिनेश मौर्या, केशव उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, सहवाग अंसारी, गोपाल जायसवाल, शिवलखन जायसवाल, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed