फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bulldozer roared on encroachment

अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Wed, 17 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared on encroachment
गोपीगंज नगर में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। संयुक्त टीम ने बुधवार को गोपीगंज नगर और ज्ञानपुर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे सर्विसलेन, मिर्जापुर रोड, ज्ञानपुर-गोपीगंज मुख्य मार्ग, पुरानी बाजार मार्ग किनारे हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। अतिक्रमण का विरोध करने वालों के सामान ट्रैक्टर और हाईड्रोलिक वाहनों पर लादकर निकाय कार्यालय पहुंचाया गया। अभियान के तहत सात पटरी दुकानदारों को प्रतिबंधित पालीथिन में फल, सब्जी, खाद्य सामान देते समय चिन्हित कर 1100 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह की टीम ने गोपीगंज नगर में पहुंच कर कांजी हाउस स्थित नाला पर रखे ईंट, बालू, गिट्टी, सरिया को बुलडोजर से हटाया। मिर्जापुर रोड पर दुकानों के सामने चौकी, तिरपाल, भट्ठी बनाकर अतिक्रमण करने वालों को हिदायत देते ही हटाने का कार्य शुरू किया गया। कुछ दुकानदारों की ओर से अभियान का विरोध किया गया बावजूद इसके अतिक्रमण को बुलडोजर से उखड़वा दिया गया। टीम में क्षेत्राधिकारी सदर भुवनेश्वर पांडेय, उप निरीक्षक हरकेश सिंह, संजय यादव, लेखपाल बेलाल अहमद, मंगला प्रसाद पांडेय, विष्णु पांडेय, विनोद खत्री, अचल श्रीवास्तव आदि रहे। ज्ञानपुर नगर में नायब तहसीलदार संजय कुमार, रमेश, घनश्याम, सुजीत कुमार अतिक्रमण हटाकर दो पटरी दुकानदारों पर 600 रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा। अतिक्रमण होने पर मुकदमे भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed