फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSP workers enraged over Home Minister's remarks, burnt effigy

Bhadohi News: गृहमंत्री की टिप्पणी पर भड़के बसपा कार्यकर्ता, फूंका पुतला

Thu, 26 Dec 2024 11:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
BSP workers enraged over Home Minister's remarks, burnt effigy
मोढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर विपक्ष का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और सपा के बाद अब बसपा कार्यकर्ता भी इसको लेकर मुखर हो गए हैं। बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कस्तूरीपुर चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब पर की गई टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सुरियावां ब्लॉक के चकचंदा गांव निवासी दर्जनों कार्यकर्ता सुबह नौ बजे नारेबाजी करते हुए कस्तूरीपुर चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला लेकर नारेबाजी की और बाबा साहब पर गृह मंत्री के बयान को निराशाजनक बताया। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। जुलूस के बाद में कस्तूरीपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला दहन फूंका। इस दौरान हरीनाथ गौतम, गुड्डू, राकेश कुमार, जयनाथ गौतम, सुनील गौतम, मेटीलाल गौतम, मुकेश आदि रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed