फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSP which has performed better than many times has been marginalized

Bhadohi News: हाशिए पर गई कई बार से बेहतर प्रदर्शन करने वाली बसपा

Wed, 05 Jun 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
BSP which has performed better than many times has been marginalized
करीब डेढ़ दशक पूर्व तक सूबे की सत्ता में अपनी अच्छी खासी पकड़ रखने वाली बहुजन समाज पार्टी भदोही में चुनाव दर चुनाव हासिए पर चली गई। परिसीमन के बाद पहले चुनाव में बसपा से गोरखनाथ पांडेय ने जीत दर्ज कर सदन में पहुंचे, लेकिन उसके बाद बसपा की हालत हर चुनावों में खराब होती गई।
विज्ञापन

2014 और 2019 में रनरअप रहने वाली पार्टी 2024 में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। डेढ़ लाख मत लाने के बाद भी पार्टी जमानत नहीं बचा सकी। आजादी के बाद मिर्जापुर-भदोही लोकसभा संसदीय सीट रही। 2009 के चुनाव से पूर्व परिसीमन होने पर भदोही लोकसभा अस्तित्व में आई।
विज्ञापन

जिले की तीन ज्ञानपुर, औराई, भदोही और प्रयागराज की हंडिया, प्रतापपुर विधानसभा को जोड़कर भदोही लोकसभा बनाई गई। परिसीमन के बाद 2009 में पहला चुनाव हुआ। जिसमें बसपा के टिकट से गोरखनाथ पांडेय मात्र 13 हजार मतों से जीत दर्ज कर देश की सबसे बड़ी सदन में पहुंचे। उन्हें एक लाख 95 हजार 808 मत मिले, जबकि सपा के छोटेलाल बिंद को एक लाख 82 हजार वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से भाजपा के महेंद्रनाथ पांडेय पाचवें नंबर पर रहे। गोरखनाथ पांडेय को कुल 29.7 फीसदी मत मिले। 2014 में मोदी लहर में वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद चुने गए। बसपा के राकेशधर त्रिपाठी को दो लाख 45 हजार 505, सपा की सीमा मिश्रा को दो लाख 38 हजार 215 मत मिले। 2014 में 25 प्रतिशत मत राकेशधर त्रिपाठी को मिला। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में भदोही की सीट बसपा के पाले में गई।
पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने चुनाव लड़ा। रमेश चंद्र बिंद भाजपा से सांसद चुने गए। बसपा गठबंधन उम्मीदवार रंगनाथ मिश्र को कुल 44 प्रतिशत वोट मिले, हालांकि वोट प्रतिशत का शेयर 22 से 23 फीसदी मत मिला। 2024 के चुनाव में बसपा शुरू से ही हासिए पर दिखी। कैडर वोट तो सहेजने में सफल रही, लेकिन अन्य वर्ग का मत उसे नहीं मिल सका।

जिससे बसपा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह दादा चौहान एक लाख 54 हजार 718 मत संग कुल 14.25 फीसदी मत प्रतिशत रहा। 2014 और 2019 से यह करीब 10 से 11 फीसदी कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed