फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BSP prepares for coalition alliance against BJPDemand display for 15-point demands

भाजपा के खिलाफ बसपा गठबंधन को तैयार

Wed, 30 Aug 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Updated Wed, 30 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
BSP prepares for coalition alliance against BJPDemand display for 15-point demands
बसपा सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि देश का माहौल खराब करने वाली भाजपा के खिलाफ बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन को तैयार है। सम्माजनक सीटों के समझौते तक पार्टी मंच साझा नहीं करेगी। केंद्र और प्रदेश में भाजपा हर मोर्चे पर विफल हो गई है।
विज्ञापन

 
वह मंगलवार को ज्ञानपुर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि से बोल रहे थे। उन्होंने मिर्जापुर, इलाहाबाद और वाराणसी के तहसील, विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को बरगला कर वोट ले लिया। 2019 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। भाजपा की करतूतों को जनता समझ चुकी है। चुनाव में सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है।
विज्ञापन


सूबे में गठबंधन पर बड़ी बात बोलते हुए कहा कि बसपा किसी भी दल से गठबंधन करेगी, लेकिन मंच तभी साझा करेगी जब सम्मानजनक सीटों पर समझौता हो जाएगा। भाजपा सरकार में भाईचारा खतरे में है। इंसान को इंसान से लड़ाने का कुत्सित प्रयास चल रहा है। एक विशेष वर्ग में भय का माहौल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लल्लू प्रसाद गौतम,  शिवबोध राम, कमलाशंकर भारती, कमलेश यादव, जयशंकर पाल, महताब आलम, संतोष यादव, राजेश यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed