{"_id":"6badc401bb7bcd5a92ebf1d84e71946c","slug":"bsnl-employee-and-forest-guard-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बीएसएनएलकर्मी और वनरक्षक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बीएसएनएलकर्मी और वनरक्षक की मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रक्षक जौनपुर के मडि़याहू का निवासी जबकि बीएसएनल कर्मी लखनऊ का निवासी था। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, भारत संचार निगम लिमिटेड के जंगीगंज स्थित एक्सचेंज पर लखनऊ के लालपुर निगोहा निवासी राम बहादुर सिंह (42) पुत्र स्व. रामसागर सिंह तैनात था।
विभाग के एक कमरे में वह पिछले कई साल से परिवार के साथ रहता था। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह पास में भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था।
उसी समय इलाहाबाद की ओर से आ रही एक ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसी तरह गोपीगंज के अंजही मोहाल निवासी सौम्या बरनवाल (22) सफारी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया।
हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वह जंगीगंज के एक निजी विद्यालय में पढ़ाती हैं। प्रतिदिन की तरह वह मंगलवार को विद्यालय जा रही थीं।
औराई संवाददाता के अनुसार, औराई थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह आठ बजे बस की चपेट में आने से औराई रेंज में तैनात वन रक्षक देवमणि पटेल (58) निवासी संतोषपुर मडि़याहूं, जौनपुर की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवमणि औराई रेंज में वन रक्षक पद पर तैनात थे। औराई-मिर्जापुर मार्ग पर एक किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को बेटी की शादी के लिए अवकाश स्वीकृत कराने को लेकर वन विभाग कार्यालय जाने के लिए बाइक से सुबह आठ बजे निकले। पटरी से सड़क पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिर गए। उसी समय आ रही बस सिर को कुचलते हुए निकल गई। इससे घटनास्थल पर ही वन रक्षक की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही औराई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।