{"_id":"679fc0ab1a3bbcb03e02ad8d","slug":"bsa-gives-notice-to-derecognize-415-schools-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-121924-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 415 विद्यालयों को मान्यता खत्म करने का बीएसए ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 415 विद्यालयों को मान्यता खत्म करने का बीएसए ने दिया नोटिस
विज्ञापन
ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाने में लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी सख्ती शुरू कर दी है।
एक भी आईडी न बनाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 415 विद्यालयों को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस भेजी है। एक सप्ताह में आईडी न बनाने पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का अल्टीमेटम दिया।
अपार आईडी को वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के नाम से भी जाना जाता है। यह प्री प्राइमरी से हायर एजुकेशन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बनाई जानी है। यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।
जिले में 885 परिषदीय और 735 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इसमें ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अपार आईडी बनाने को लेकर शासन सख्त है।
विज्ञापन
स्कूल महानिदेशक का पत्र आने के साथ ही सप्ताह में दो बार वीडियो कांफ्रेसिंग से प्रगति ली जा रही है, लेकिन जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त विद्यालय इसको लेकर संजीदा नहीं है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी प्रगति में सुधार न होने पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।
अब तक 735 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सिर्फ 320 में अपार कार्ड बनाया जा रहा है जबकि 415 विद्यालयों की प्रगति शून्य है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने छह ब्लॉक के 415 विद्यालयों को नोटिस भेजा है। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही बरतने पर क्यों न आपकी मान्यता समाप्त कर दी जाए।