{"_id":"632f31f33849a7708a034bd5","slug":"broken-safety-cycle-2847-children-deprived-of-food-bhadohi-news-vns6759312196","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा सुरक्षा चक्र, 2847 बच्चे खुराक से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा सुरक्षा चक्र, 2847 बच्चे खुराक से वंचित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा। पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी को झटका लगा है। एक सप्ताह तक चले अभियान में करीब तीन हजार नौनिहाल पोलियो ड्राप नहीं पी सके। अब ऐसे बच्चों को विशेष कैंप लगाकर दवा पिलाने का लक्ष्य बनाया गया है।
पोलियो जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए सरकार जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर तीन महीने पर पोलियोरोधी खुराक देती है। कोरोना काल को छ़ोड़ दिया जाए तो यह अभियान लगातार चल रहा है। पिछले दिनों बूथों पर दो लाख 77 हजार के सापेक्ष एक लाख 39 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई। उसके बाद डोर टू डोर पहुंचकर दवा पिलाने का प्लान तैयार हुआ।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि पोलियो ड्राप से वंचित बच्चों को विशेष अभियान के तहत रविवार को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दो लाख 77 हजार 500 बच्चों में अब तक दो लाख 74 हजार 653 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी गई है। 2 हजार 874 बच्चे पोलियो का खुराक नहीं ले सके हैं। ऐसे बच्चों की लिस्ट विभाग के पास है, उन्हें आशा बहुए, एएनएम पोलियो ड्राप पिलाएंगी।