फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bring your Aadhaar card to the health fair: CMO

आरोग्य मेले में आधार कार्ड लेकर जाएं : सीएमओ

Sun, 04 Jan 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bring your Aadhaar card to the health fair: CMO
जिले में हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को अब आधार कार्ड नंबर भी दर्ज कराना होगा। मेले में मरीजों की ओपीडी की संख्या में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए विभागीय स्तर से यह पहल की गई है।मरीजों को मोबाइल नंबर दर्ज होने वाले आधार का नंबर ही देना होगा। जिले में हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होने वाले इस मेले में न सिर्फ मरीजों को उपचार किया जाता है, बल्कि आयुष्मान और आभा कार्ड भी बनाया जाता है। इस दौरान करीब 2500 से 3000 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। मेले में कई बार चिकित्सक मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए गलत नाम जोड़ देते थे। इसकी कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सीएमओ डॉ. एसके चक ने अब ओपीडी रजिस्टर में मरीजों के नाम के साथ उनका आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी लिखने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि आधार नंबर मोबाइल नंबर की व्यवस्था पहली बार लागू किया गया है। इससे मरीजों का सारा रिकार्ड पीएचसी पर होगा। आधार मोबाइल नंबर के साथ ही आभा, आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। मरीज का सारा रिकार्ड भी रजिस्टर में होगा। मरीजों को मेले में आधार कार्ड लेकर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed