फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bright sunshine in the morning, clouds in the afternoon, rain in the evening

Bhadohi News: सुबह तेज धूप, दोपहर में बादल, शाम को बारिश

Fri, 05 Jun 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning, clouds in the afternoon, rain in the evening
ज्ञानपुर के पास शाम के समय बुंदाबादी में पन्नी से ढ़का सामान। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज दिन भर बदलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप ने जहां बेहाल किया तो तीन बजे बादलों की आवाजाही बढ़ गई। शाम पांच बजे ज्ञानपुर एवं आसपास क्षेत्र में 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली।
विज्ञापन

सप्ताहभर से रोजाना मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति देखी जा रही है। धूप छांव के संग बादलों की आवाजाही सुबह- शाम लगी है। बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नौ बजे से ही मौसम गर्म रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तिखी रही। सफर के दौरान धूप बदन में काट रही थी। लेकिन तीन बजे के बाद हवा की दिशा में बदलाव हुआ, पछुआ से पूरवा हवा चलने लगी। चार बजे के आसमान में बादलों का डेरा जम गया। काले बादल मंडराने लगे, 4.25 से 4.45 बजे तक हवा संग बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद हवाओ में नमी रही, शाम का बाइक से सफर के दौरान राहीगर हेलमेट हाथ में ले लिया। ठंडी ठंडी हवाओं के सफर किया।कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही जिले में मानसून दस्तक देने वाला है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से फायदेमंद है। किसान खाली पड़े खेत की जुताई करवा दे। इससे आगामी फसल की पैदावार बेहतर होगी। धान की नर्सरी का सीजन भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed