फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pickup collides with Bolero carrying pilgrims returning from Maha Kumbh half a dozen injured child dies

भदोही हादसा : महाकुंभ से लौट रहे श्रदालुओं की बोलेरो में पिकअप की टक्कर, आधा दर्जन घायल, बच्चे की मौत

Sun, 02 Feb 2025 10:21 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 10:21 AM IST
सार

 गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में शनिवार की देर रात श्रदालुओं से भरी बोलेरो एक पिकअप में पीछे से टकरा गई। जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी लोग महाकुंभ से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Pickup collides with Bolero carrying pilgrims returning from Maha Kumbh half a dozen injured child dies
एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जंगीगंज बाजार में अचानक चीख पुकार मच गई। महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे स्नानार्थियों से भरी बोलेरों की पिकअप से टक्कर हो गई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले स्नान करने गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आलोक कुमार (35) निवासी इसवापुर छपरा उनकी पत्नी संध्या सिंह (30) अपने बेटे पुत्र सुशांत उर्फ छोटू (6) और अपने परिचित अरविंद गुप्ता (31) पुत्र स्व राधेश्याम मूल निवासी रामगढ़ कैमूर भभुआ बिहार इनकी पत्नी सुनीता कुमारी (28) समेत दो अन्य लोगों के साथ तीन दिन पूर्व प्रयागराज महाकुम्भ में स्न्नान करने आए थे।
विज्ञापन


बीती देर रात वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो जैसे ही जंगीगंज पहुंची  वह अनियंत्रित होकर आगे जा रहे पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप विद्युत पोल से जा भिड़ा। इस दौरान जहां बोलेरो में सवार आलोक उनकी पत्नी संध्या गम्भीर घायल हुए। वही पुत्र सुशांत की मौत हो गई। शेष बोलेरो सवारों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया। जहां से आलोक और संध्या को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वही पिकअप पर बैठे बब्बू तेली (24) पुत्र बिरजू निवासी शिवपुरा, रामगया रोड विंध्याचल भी गम्भीर घायल हुए है। चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed