फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brahmins got respect in BJP itself

भाजपा में ही ब्राह्मणों को मिला सम्मान

Wed, 26 Aug 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Brahmins got respect in BJP itself
ज्ञानपुर। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में ही ब्राह्मणों को सर्वाधिक सम्मान मिला। सपा और बसपा ब्राह्मणों के हितैषी बनने का स्वांग रच रहे हैं। दोनों ही सरकारों में ब्राह्मण सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हुए। बुधवार को पटेल नगर स्थित अपने प्रतिष्ठान में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूबे में अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है लेकिन सपा-बसपा राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

सपा सरकार में नीरज मिश्र हत्याकांड का हवाला देकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा, सपा के एजेंट के तौर पर विधायक ज्ञानपुर ने ब्राह्मणों पर सबसे अधिक जुल्म किए। बसपा ने तिलक, तराजू और तलवार का नारा दिया, अब परशुराम मंदिर बनवाने की बात कह रही है। विधायक ने कहा कि काफी समय पहले मुख्यमंत्री को विधायक ज्ञानपुर के कारनामों से अवगत कराया था। विधायक पर कार्रवाई होने से जनता राहत महसूस कर रही है। इस मौके पर चेयरमैन भदोही अशोक जायसवाल, डॉ. राकेश दूबे, चंद्रशेखर सिंह, अनिल मिश्र, अभयराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed