फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero collides with pickup, child dies

Bhadohi News: पिकअप से टकराई बोलेरो, बच्चे की मौत

Mon, 03 Feb 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bolero collides with pickup, child dies
गोपीगंज थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में शनिवार की देर रात श्रदालुओं से भरी बोलेरो एक पिकअप में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी लोग महाकुंभ से लौट रहे थे।
बिहार के इसवापुर छपरा निवासी आलोक कुमार (35) पत्नी संध्या सिंह (30) बेटे सुशांत उर्फ छोटू (6) और अपने परिचित अरविंद गुप्ता (31) पुत्र स्व. राधेश्याम मूल निवासी रामगढ़ कैमूर भभुआ बिहार और इनकी पत्नी सुनीता कुमारी (28) समेत दो अन्य लोगों के साथ तीन दिन पूर्व प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए थे।
बीती देर रात वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो जैसे ही जंगीगंज पहुंची वह अनियंत्रित होकर आगे जा रही पिकअप में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप विद्युत पोल से जा भिड़ी और सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान जहां बोलेरो में सवार आलोक उनकी पत्नी संध्या गंभीर घायल हुए। वही पुत्र सुशांत की मौत हो गई। बोलेरो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed