Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of public service operator missing for two days found in Mansarovar pond

Bhadohi News: मानसरोवर तालाब में मिला दो दिन से लापता जनसेवा संचालक का शव

Sat, 01 Nov 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Body of public service operator missing for two days found in Mansarovar pond
अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब में शुक्रवार की सुबह आठ बजे दो दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान नगर के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी निवासी जनसेवा संचालक अमित (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन

अमित की पत्नी बबली ने बताया वह दो दिनों से घर से लापता था। बबली ने पति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे नगर के लोग मानसरोवर तालाब किनारे टहलने गए थे। इस बीच तालाब में शव दिखा।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव की तलाशी ली गई, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। नगर के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी बबली कुमारी लगभग तीन घंटे बाद 11 बजे अलीनगर जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या की आशंका जताई है। बबली ने बताया कि पति अमित कुमार 29 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे बिना बताए घर से निकले थे। अमित घर के पास ही जनसेवा केंद्र चलाते थे। बबली ने बताया कि दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। बताया कि पिछले दिनों वह छठ पूजा पर अपने मायके बिहार के दानापुर गई थी।
इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति घर नहीं लौटे हैं। बृहस्पतिवार की रात घर आई। इस बीच शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि मानसरोवर तालाब में शव मिला है। शक के आधार पर जिला अस्पताल पहुंची तो देखा कि अमित मृत पड़ा है।

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मानसरोवर तालाब में मिले शव की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उसकी मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed