फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of a young man found hanging from a babool tree.

Bhadohi News: बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 20 Jun 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a babool tree.
गोपीगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांधी गांव में शुक्रवार को दोपहर में आकाश प्रजापति (22) का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया आकाश का गांव के एक युवक रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। उसी के तनाव में बेटे ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

गांधी गांव निवासी आकाश प्रजापति सूरत में पेटिंग का काम करता था। पांच दिन पहले वह सूरत से घर लौटा था। शुक्रवार को दोपहर में घर से कुछ दूर सीवान में वह बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल उसे फंदे से उतारकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर जंगीगंज चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता विकास प्रजापति ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक से रुपये के लेन-देन को का विवाद चल रहा था। इसी तनाव में बेटे ने ऐसा कदम उठाया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed