{"_id":"6aa310be96b103878c0c1ceb","slug":"board-exams-194-schools-uploaded-details-of-resources-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148430-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 194 स्कूलों ने अपलोड किया संसाधनों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 194 स्कूलों ने अपलोड किया संसाधनों का ब्योरा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वित्तविहीन स्कूलों को राहत दी है। तय समय तक संसाधनों का ब्योरा न देने वाले 51 कॉलेजों को भी मौका मिला है। जिससे अब सभी 194 माध्यमिक और इंटर कॉलेज ने परिषद की वेबसाइट पर स्कूलों के संसाधनों का ब्यौरा अपलोड कर दिया। अब परिषद के पाले में गेंद चली गई है। जल्द ही केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो सकती है।
जिले में तीन राजकीय इंटर कॉलेज सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अभी आगामी परीक्षा की तिथि तय नहीं है, लेकिन केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया फाइनल हो गई है। इसके लिए विद्यालयों से आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन देने का निर्देश दिया गया। शुरुआत में करीब 145 विद्यालयों ने यह जानकारी दी, लेकिन 51 लापरवाह बने रहे। विभाग की तरफ से नोटिस देने के बाद भी ध्यान न देने पर डीआईओएस ने इन सभी कॉलेजों का डाटा लॉक कर दिया। जिससे इनके केंद्र बनने पर संकट बन गए थे। 15 दिन पूर्व परिषद ने ऐसे विद्यालयों को राहत देते हुए ब्यौरा अपलोड करने का निर्देश दिया। जिसके बाद सभी कॉलेजों ने जरूरी जानकारी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जिससे केंद्र निर्धारण के समय इनका भी नाम अनंतिम सूची में आ सकता है।
परिषद के निर्देश पर 51 शेष कॉलेजों को संसाधनों का ब्यौरा देने का मौका दिया गया। अब सभी 194 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों ने परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। माह के अंत या अक्तूबर के पहले सप्ताह में केंद्र की अनंतिम सूची जारी हो सकती है।- अंशुमान, डीआईओएस।