फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: Two evaluation centers will be built in the district

बोर्ड परीक्षा : जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनेंगे

Wed, 29 Jan 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Two evaluation centers will be built in the district
जिले में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही मूल्यांकन केंद्र बनाने की कवायद शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जीआईसी और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही का प्रस्ताव परिषद को भेज दिया गया है। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी। बोर्ड परीक्षा खत्म होने पर परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 94 केंद्रो पर होने वाली परीक्षा में करीब 55 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 12 मार्च तक चलने वाली परीक्षा के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। सूबे के अलग-अलग जिलों की कॉपियां मंडलवार क्षेत्रों में भेजी जाती हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। परीक्षा के दौरान ही स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की रहेगी नजर

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। जिससे पारदर्शिता कायम रहे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा खत्म होने पर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी फिलहाल प्रायोगिक और बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed