फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Board Exam: Practical copies will be kept safe for one year

बोर्ड परीक्षा : प्रैक्टिकल की कॉपियां एक साल तक सुरक्षित रखीं जाएंगी

Sun, 18 Jan 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Practical copies will be kept safe for one year
यूपी बोर्ड की ओर से फरवरी के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की कॉपियों को अब एक साल तक सुरक्षित रखा जाएगा। इन्हें मांगने पर उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी किया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


जिले में 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। 54 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शामिल होंगेे। मुख्य परीक्षा से पहले ही फरवरी के पहले सप्ताह में प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। कहीं नंबर बढ़ाने के आरोप लगे हैं, तो कहीं बिना परीक्षा कराए ही अंक अपलोड करने की शिकायतें मिली हैं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस बार व्यवस्था को और अधिक सख्त किया है। जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे। इसके लिए पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष, प्रयोगशाला और मूल्यांकन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे। साथ ही उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक अपलोड करने तक की पूरी प्रक्रिया का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाएगा। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं, उपस्थिति पत्रक और अन्य संबंधित दस्तावेजों को कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाएगा, यदि किसी भी छात्र की ओर से अंक या परीक्षा प्रक्रिया को लेकर शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को जारी निर्देश में कहा कि यदि किसी विद्यालय की ओर से नियमों की अनदेखी की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed