फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bloody clash in land dispute, seven injured

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, सात घायल

Sat, 06 Nov 2021 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash in land dispute, seven injured
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामकापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। इसमें एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे कथावाचक समत सात लोग घायल हो गए। सातों की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञानपुर से सटे रामकापुरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसी को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने चाकू और गड़ासे से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिससे एक पक्ष से कथावाचक संतोष उपाध्याय (42), अरूण उपाध्याय (37), संजय उपाध्याय (41, राकेश उपाध्याय (39), शुभम उपाध्याय (38), आशीष उपाध्याय (30) और 75 वर्षीय काशीनाथ उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने अशोक, सुनील, नागेश, बालेश, योगेश, उदेश और दुर्गेश के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को सुनील और योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसी तरह भिदिउरा गांव में शुक्रवार को जमीन के ही विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष से हरिशंकर मौर्य और दूसरे पक्ष से राजेंद्र मौर्य सहित छह से सात लोग घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed