फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blockade to protest power cuts

बिजली कटौती के विरोध में चक्काजाम

Fri, 27 Mar 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 27 Mar 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Blockade to protest power cuts
भाजपा नेताओं के नेतृत्व में नागरिकों ने टाउन एरिया के समीप खमरिया माधोसिंह रोड पर बिजली विभाग के खिलाफ चक्काजाम किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बिजली विभाग की उदासीनता के चलते पिछले एक साल से खमरिया की बिजली आपूर्ति अनियमित हो चुकी है। इससे निर्यातकों के अलावा नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 कई कंपनियों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों  कार्यकर्ता एवं नागरिक बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे टाउन एरिया के समीप पहुंचे।

प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के एमडी, मंडलायुक्त के अलावा औराई विधायक मधुबाला पासी से वार्ता की गई थी।
विज्ञापन


 आश्वासन दिया गया था कि 22 फरवरी से खमरिया नगर को अलग से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। अफसरों और जनप्रतिनिधियों का आश्वासन भी  छलावा साबित हो गया। करीब माह भर बाद भी बिजली आपूर्ति पूर्व की तरह छह से सात घंटे ही मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे खमरिया में संचालित कालीन कपंनिया बंद पड़ी हुई हैं। गर्मी के सीजन में बिजली आपूर्ति सही न होने से लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीर्तन जायसवाल ने कहा कि दिल्ली में कालीन मेला लगना है, बिजली आपूर्ति न होने से कालीन की सैंपल तैयार नहीं हो पा रही है।


 चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मिथिलेश मौर्य, कल्लू मौर्य, विकास, अशोक, धीरज, बच्चन, सौरभ, नन्हकू, आकाश, उदय चंद्र, मुख्तार, जलालुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed