फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Blockade breaker for building

ब्रेकर बनवाने के लिए चक्का जाम

Thu, 27 Oct 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 27 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर।गोपीगंज- ज्ञानपुर मार्ग पर सिंहपुर गांव के समीप ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पर जाम लगा दिया। इससे आधे घंटे से अधिक समय तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के समझाने  पर जाम समाप्त हुआ।  उधर लोगों की नाराजगी को देखते हुए देर           शाम तक लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी ब्रेकर बनवा दिया।            जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पूर्व में ज्ञानपुर- गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर के समीप दो ब्रेकर बने थे, लेकिन सड़क के चौड़ीकरण के दौरान उक्त ब्रेकर को हटा दिया गया है। इससे वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को वाहन की चपेट में आने से सिंहपुर गांव के मासूम अभिनव पांडेय की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह करीब आठ बजे ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इस             दौरान लोग प्रशासन को कोसते  नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगते ही गोपीगंज और ज्ञानपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोग हलाकान नजर आए। लोगों ने कहा मार्गो पर ब्रेकर न होने से आए दिन हादेस होते रहते हैं। खबर मिलने पर कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी समेत प्रशासनिक अधिकारी           पहुंच गए। उन्होंने लोगों का समझाया । आश्वासन मिलने के बाद अंततः ग्रामीणों  ने आधे घंटे के बाद जाम को समाप्त कर दिया। देर शाम तक अस्थायी ब्रेकर            बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed