फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP wants to end MGNREGA: Wasim

मनरेगा को खत्म करना चाहती है भाजपा : वसीम

Sat, 07 Feb 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to end MGNREGA: Wasim
कुढ़वां गाव की चौपाल में बैठे कांग्रेस के लोग। स्रोत संगठन
अभोली। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को कुढ़वा गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें मनरेगा का नाम बदलने और बजट कम करने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मुख्य अतिथि कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सहसंयोजक दिलीप मिश्रा और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ने गांव के मजदूरों का पलायन रोकने और उनको घर पर ही रोजगार देने के लिए योजना को शुरू की थी। अब केंद्र सरकार इसका नाम बदलकर और बजट कम करके योजना को खत्म करना चाहती है। मनरेगा गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, वर्तमान सरकार इसे लगातार कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदर्श प्रजापति और जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम को गांव-गांव तक पहुंचाएगी और युवाओं को इस आंदोलन से जोड़ेगी। उन्होंने जब तक मनरेगा में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर रमाशंकर बिंद, त्रिलोकीनाथ बिंद, संदीप कुमार दुबे, सुरेश चौहान, दुर्गेश मिश्रा, लालजी पासी, मनीष पांडेय, राहुल गौतम, राजाराम गौतम, मुकुंद लाल, राम दुलार गौतम, गन्नू गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed