फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP , SP cheated people

भाजपा और सपा ने जनता को दिया धोखा

Fri, 28 Aug 2015 01:39 AM IST
संवाददाता अभोली।
संवाददाता अभोली। Updated Fri, 28 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP , SP cheated people
पूर्व समाज कल्याण मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि सपा और भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। दोनों सरकारें वादे करके मुकर गई हैं। सपा सरकार में सिर्फ अपराधियों का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री जनता के बजाए सिर्फ अपने मन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को गुआली गांव में बूथ और सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने समेत कई वायदे किए। करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। पूर्व में महंगाई का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा अब चुप हो गई है। प्याज, दाल, सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। सपा सरकार में बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। सत्ता के विधायक अपनी जेब भरने में लगे हैं। जनता दोनों दलों को समझ चुकी है। आने वाले 2017 के चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, लल्लू प्रसाद,लालचंद्र, कमलाशंकर,शकुंतला देवी आदि रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed