{"_id":"57f955644f1c1b46592720c7","slug":"bjp-s-strength-enthusiasm-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘युवाओं का उत्साह ही भाजपा की ताकत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युवाओं का उत्साह ही भाजपा की ताकत’
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर (काले कुर्ते में)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के संयोजन में शनिवार को सरायक्षत्रशाह मोढ़ के सूर्या बालिका इंटर कालेज में बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मकसद बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरना और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में सहभागिता के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि, प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने कहा कि वर्तमान सरकार में युवा और नौजवान सबसे अधिक उपेक्षित हैं आने वाले चुनाव को युवा ही दिशा देंगे।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार करने के लिए वर्चस्व की जंग चल रही है। जनता ऐसे निकम्मी सरकार से निजात चाहती है। जनता हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली भाजपा में विश्वास बना चुकी है। कहा कि युवाओं का जोश भाजपा की ताकत है। आज वे उपेक्षित हैं। लेकिन भाजपा मानती है कि आने वाला कल उन्हीं का है। इसलिए विस चुनाव में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
कार्यशाला में भदोही विधान सभा के 424 बूथ अध्यक्षों सहित चारो मंडलों भदोही ग्रामीण व नगर, सुरियांवा और अभोली के कार्यकर्ता शामिल रहे। उनसे केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक और संचालन प्रभात श्रीवास्तव ने किया। कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिला प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। पूर्व विधायकगण रविंद्र नाथ त्रिपाठी, डा.पूर्णमांसी पंकज, शैलेंद्र दूबे, दिनेश पाण्डेय, देवेश मिश्र, सर्वेश पाल, हीरा लाल पासवान, कन्हैया मिश्र, रविंद्र दूबे, शिवशंकर यादव, अवधेश पाठक, प्रदीप सिंह, सतीश पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, प्रिंस गुप्ता, दिलीप यादव, दीपक पाठक, बृजेश सिंह, सुरज मिश्र आदि सहभागी रहे।